बालों का झड़ना (Hair Fall problem) एक आम समस्या बन गई है। इसका जल्द से जल्द इलाज करना बहुत जरूरी होता है। आजकल लोगों की जीवनशैली और खान-पान इतनी बुरी हो गई है कि इसका सीधा असर बालों पर पड़ता है। ऊपर से प्रदूषण और हेयर प्रोडक्ट के केमिकल के कारण भी बालों पर असर पड़ता है, जो बाद में बालों के झड़ने का कारण बन जाता है।
बाल झड़ने के कारण
बाल झड़ने के आम कारण ये हैंः-असंतुलित आहार योजना, गलत जीवनशैली, आनुवांशिकता यानि हेरीडियेटरी, दवाओं के दुष्प्रभाव आदि आदि। चलिये ऐसे और कारणों के बारे में जानते हैं-
- लंबी बीमारी या किसी बड़ी शल्य क्रिया या सर्जरी, गंभीर संक्रमण या इंफेक्शन और शारीरिक तनाव से दो या तीन महीने के बाद बालों का झड़ना एक सामान्य प्रक्रिया है।
- हार्मोन स्तर में आकस्मिक बदलाव के बाद भी ये हो सकता है, विशेषकर स्त्रियों में शिशु को जन्म देने के बाद यह होता है।
- दवाइयों के दुष्प्रभाव के कारण।
- किसी बीमारी के लक्षण के रूप में भी बालों का झड़ना हो सकता है जैसे कि थायरॉयड, सेक्स हार्मोन में असंतुलन या गंभीर पोषाहार समस्या विशेषकर प्रोटीन, जिंक, बायोटीन की कमी। यह कमी खान-पान में परहेज करने वाले और महिलाओं में मासिक धर्म में बहुत ज्यादा रक्तस्राव होने पर होता है।
- सिर की त्वचा में फफूंद से संक्रमण हो जाता है तो बीच-बीच में बाल झड़ते है।
- वंशानुगत गंजापन या वंश में कोई गंजा है तो वह आनुवांशिकता के तौर पर मिल सकता है।
बालों का झड़ना कम करने में फायदेमंद प्याज का रस
अपने सिर में लहसुन का रस, प्याज का रस या अदरक का रस लगाकर मसाज करें। इस प्रक्रिया को सोने से पहले करे तथा सुबह अच्छी तरह से बालों को धो लें। प्याज के रस में सल्फर की मात्रा होती है, ये टिशु में मौजूद कोलाजेन के उत्पादन को बढ़ावा देते है। बाल झड़ने की दवा के रूप में प्याज का प्रयोग बालों का झड़ना रोकता है
IF YOU INTRESTED FOR BUYING OUR PRODUCT (ONION OIL) CLICK ON THIS LINK-
https://ayurcine.com/product/herbal-onion-hair-oil/
THANKS
